Thursday, March 6, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत बनेगा हिंदू राष्ट्रः शंकराचार्य

भारत बनेगा हिंदू राष्ट्रः शंकराचार्य

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने शंकराचार्य जी से मुलाकात की। जहां उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मामले पर चर्चा की। शंकाचार्य जी को अब तक के पूरे मामले के बारे बताया। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मुस्लिम पक्ष नहीं चाहता कि वाद बिंदु तय किये जाएं। वह जानबूझकर इस मामले को लटकाना चाहता है। कभी एप्लीकेशन लगाते हैं, कभी सुप्रीम कोर्ट जाते हैं। हमने न्यायालय से निवेदन किया है वाद बिंदु तय किये जाएं। इतना सुनते ही शंकराचार्य जी ने मुस्कुराते हुए कहा जल्द ही भारत हिंदुराष्ट्र बनेगा इसके अलावा कोई दूसरा ऑप्शन ही नहीं है। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बन रही फिल्म की चर्चा पर शंकराचार्य जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा आप सफल होंगे। सनातन धर्म के प्रचार के लिए आप बहुत मेहनत कर श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में जल्द आपको सफलता मिलेगी। पूरे विश्व में सनातन का परचम लहराएगा।
मुलाकात के समय फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र प्रताप, प्रकाश पाटिल डायरेक्टर गौरव मिश्रा, कोरियोग्राफर माया मिश्रा, एक्यूटिव प्रोड्यूसर मोनू राजावत, लाइन प्रोड्यूसर गोपाल ठाकुर व अंकुर सारस्वत मौजूद रहे।