➤ बछरावां से भदोखर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, बूथ मजबूत करने का दिया संदेश
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पहली बार रायबरेली आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बछरावां से लेकर भदोखर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपने-अपने बूथों पर पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2027 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बछरावां, हरचंदपुर, त्रिपुला चौराहा, सारस होटल, मामा चौराहा और भदोखर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह नौ बजे से ही कार्यकर्ता स्वागत स्थलों पर जुटने लगे थे। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रमों में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, हरचंदपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र विक्रम सिंह, ऊंचाहार के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इलियास, रमेश शुक्ला, निर्मल शुक्ला, बलराम शुक्ला, साहबशरण पासवान, राहुल बाजपेई, शैलजा सिंह, आरके सिंह, घनश्याम शुक्ला, मोअशरफ खान, मोहम्मद इस्लाम, सर्वोत्तम मिश्रा, सूर्य कुमार बाजपेई, मनोज मिश्रा, विजय लोधी, मोहम्मद हुसैन, प्रमोद पांडेय, प्रीता नेथन, संजीव शुक्ला, हाजी उस्मान, संजय श्रीवास्तव, सैयद अरशद, विश्वनाथ त्रिवेदी, राशिद अंसारी, कामतानाथ सिंह, अमित पासी, बृजेंद्र श्रीवास्तव और पल्टू दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jansaamna