Sunday, October 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र में 30 साल की भविष्यवाणी नहीं, जनता का जनादेश चलता है : प्रमोद तिवारी

लोकतंत्र में 30 साल की भविष्यवाणी नहीं, जनता का जनादेश चलता है : प्रमोद तिवारी

➤ अमित शाह के बयान पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का पलटवार, 2029 में INDIA गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाजपा की सरकार अगले 30 साल तक रहने संबंधी कथित बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में 30 साल की भविष्यवाणी नहीं, बल्कि जनता का जनादेश चलता है। प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 लाख रुपये देने, किसानों की आय दोगुनी करने और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने जैसे वादों की सच्चाई जनता जान चुकी है। उन्होंने भाजपा की लोकसभा सीटों की संख्या में आई कमी का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में 303 सीटें जीतने वाली भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा विपक्ष में बैठेगी और कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है और किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य जनता के जनादेश से तय होता है।