Sunday, October 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीईटी के लिए 16 केंद्र तैयार, 39,456 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पीईटी के लिए 16 केंद्र तैयार, 39,456 अभ्यर्थी होंगे शामिल

हाथरस। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन को लेकर 16 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 39,456 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बरेली-मथुरा कैंट के बीच 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने की जानकारी दी गई है। यह ट्रेन बरेली से सुबह चार बजे रवाना होकर सुबह 7:12 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे रवाना होकर शाम 7:12 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी। विशेष ट्रेन के संचालन से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।