पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में विश्व महिला दिवस-2025 के उपलक्ष्य में 8 मार्च 2025 को महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका महिला कल्याण संगठन की सदस्या पद्मश्री एवं अर्जुन आवार्डी सुधा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में आरेडिका में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों द्वारा सरस्वती वन्दना, महिलाओं के सशक्तिकरण पर वाक्, काव्यपाठ, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने विश्व महिला दिवस के आयोजन पर सभी रेलवे महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम कर्मचारी कल्याण संगठन तथा अन्य विभागों के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आरेडिका महिला कल्याण संगठन की सदस्या पद्मश्री एवं अर्जुन आवार्डी सुधा सिंह एवं सुहृता खान ने सभी विजेता महिला कर्मचारियों को उपहार प्रदान किए। इस कार्यक्रम में निधि शर्मा द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया।
इस अवसर पर आरेडिका की महिलाएँ सुधा सिंह विशेष खेल-कूद अधिकारी, सुहृता खान सहायक लेखा अधिकारी, चन्दा सिंह निरीक्षक/आरपीएफ, निधि शर्मा, शिखा रावत, पूनम यादव, सहित अन्य महिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी आर एन तिवारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरेडिका ने दी।