Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्र और राज्य सरकारें महिला उत्थान के लिए कर रहीं हैं कामः धर्मवीर प्रजापति

केंद्र और राज्य सरकारें महिला उत्थान के लिए कर रहीं हैं कामः धर्मवीर प्रजापति

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित किए गए महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने महिला उत्थान को लेकर किए जा रहे कार्याे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार ने महिलाओं को अधिक सम्मान दिया है।
होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को सिरसागंज नगर पालिका परिषद में आयोजित महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई और लाभ दिलाने का काम किया। महिलाओं के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाएं चलाकर हमारी सरकार ने आगे कदम बढ़ाया है। लोकसभा में नारी शक्ति की आवाज को बुलंद करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है। पिछली सरकारों की तुलना में भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा और उनके हितों को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद हर्षिता सिंह, सिरसागंज चौयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, स्वेता पोरवाल, डॉ.कांति शर्मा, ज्योति गुप्ता, चौयरमैन गीता देवी, चौयरमैन रानी गुप्ता, रेनू उपाध्याय, पूर्व चौयरमैन राघवेंद्र सिंह, ईओ राजीव कुमार, मनोरमा गुप्ता, विजयरानी, आशा जादौन, मुकेश, बीरू सहित आदि उपस्थित रहे।