Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशा मुक्त होली मनाएंगे व्यापारी, लोगों तक पहुंचाएगें संदेश

नशा मुक्त होली मनाएंगे व्यापारी, लोगों तक पहुंचाएगें संदेश

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में होली का शांति पूर्वक मनाने का अवाहन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। इसे रंग गुलाल लगाकर प्रेम पूर्वक खेले। किसी भी तरह का नशा करके इस त्योहार को दूषित न करें। खासकर युवाओं को संभालकर त्यौहार मनाने तथा वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि होली के बाद महानगर में सभी बाजार समितियों को गठित किया जाएगा। नए पदाधिकारियों को समाहित कर संगठन परिवार में विस्तार किया जाएगा। इस दौरान महानगर महामंत्री रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, महानगर कोषाध्यक्ष पारसराम लालवानी, महानगर उपाध्यक्ष रामशंकर दादा, संगठन मंत्री विकाश लहरी, युवा संघर्ष मोर्चा अजीत लहरी, युवा संघर्ष मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, आदित्य दीक्षित आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।