Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों को बांटे स्कूली बैग एवं प्रशस्ति पत्र

हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों को बांटे स्कूली बैग एवं प्रशस्ति पत्र

फिरोजाबाद। हमारा आँगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक संसाधान केन्द्र फिरोजाबाद पर किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।
कार्यक्रम में जया शर्मा, सुभाष एसआरजी ने कहा कि हमारा आँगन हमारे बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा आंगनबाड़ी के बच्चों से प्रारंभ होती है। ब्लॉक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायण यादव, एडीएम विशु राजा, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के 20 निपुण बच्चों, 10 उत्कृष्ट शिक्षकों, 10 उत्कृष्ट शिक्षक संकुलों, 10 ऑगनवाड़ी सुपरवाईजर, 10 ऑगनवाड़ी कार्यकत्री, तथा निपुण छात्रों के अभिभावकों को स्मृति चिन्ह, स्कूल बैग, प्रशस्ति पत्र, मेडल उपलब्ध कराते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डायट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रतिभाग कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।