Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के बांटे पंपलेट

भाजपाईयों ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के बांटे पंपलेट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के निर्देशन में दक्षिण मण्डल के शक्ति केन्द्र सुमन सरोवर, आजाद नगर क्षेत्र में टोली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को पंपलेट, किताब वितरित की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता (राजा), रविंद्र शंखवार, लोकेश कुमार गुप्ता, सुनील बघेल, उमेश राठौर, मोहित सैन, दीपक गुप्ता, हरि निवास शर्मा, राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, संदीप निषाद, अभिषेक राठौर, दीपक शंखवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।