Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडीएम ने बारिश के बाद फसल क्षति आकलन के लिए किया निरीक्षण

एडीएम ने बारिश के बाद फसल क्षति आकलन के लिए किया निरीक्षण

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने आज जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद फसल क्षति का आकलन करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व कर्मियों द्वारा वृहद स्तर पर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। साथ ही, प्रत्येक तहसील में फसल क्षति आकलन हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिससे किसान अपनी समस्याओं की जानकारी आसानी से दे सकें। इसके अतिरिक्त, गेहूं खरीद को सुचारु और तेज़ करने के लिए क्रय केंद्रों एवं मंडियों का निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं ताकि बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जा सके और किसानों को उचित मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। एडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और गेहूं विक्रय प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।