Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे लाइन के खंभे पर बैठा मोर करंट से झुलसा, पुलिस और डॉक्टरों ने बचाई जान

रेलवे लाइन के खंभे पर बैठा मोर करंट से झुलसा, पुलिस और डॉक्टरों ने बचाई जान

जगतपुर, रायबरेली। लक्ष्मणपुर रेलवे लाइन के पास खंभे पर बैठा एक मोर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 1769 की टीम मौके पर पहुंची। होमगार्ड चालक धर्मराज यादव, आरक्षी अंकुर चौहान और होमगार्ड मधुसूदन सिंह ने घायल मोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
मोर को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर की निगरानी में डॉ. जितेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट महेंद्र कश्यप, वार्ड ब्वॉय कमल ने घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया।
इलाज के दौरान मोर की हालत में सुधार देखने को मिला। डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि मोर अब खतरे से बाहर है। इलाज के बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन विभाग कोे सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की। घटना के बाद क्षेत्र में मोरों की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस और वन विभाग की सजगता से एक बेजुबान की जान बच सकी। आज की यह घटना मानवीय संवेदना और सतर्कता का सुंदर उदाहरण बनी।