Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नर्सिंग स्कूल में मनाई गई बाबा साहब की 134 वीं जयंती

नर्सिंग स्कूल में मनाई गई बाबा साहब की 134 वीं जयंती

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में भारतीय संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ सुरेश चंद्र दक्ष एवं डायरेक्टर डॉ यशवर्धन दक्ष ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में गुलाम जिलानी, डॉ विशाल आर्या, डॉ अरुणा यादव, रचना शर्मा, सुमैया, सहदेव, अनूप कुमार, धर्मवीर सिंह, सुहानी जैन, सीमा, रेखा देवी, वैभव, संजीव, मोना, लिटिशा, खुशबू, सालवी, गुनगुन, अभिनव, विपिन, गगन आदि मौजूद रहे।