Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएचसी में आग से बचाव के इंतजाम ना काफी

सीएचसी में आग से बचाव के इंतजाम ना काफी

ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ऐसी घटनाओं प्रति गंभीर नहीं है। यहां सीएचसी में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। सीएचसी में आग से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं हैं और आपात स्थिति में लोगों को वार्ड से बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी नहीं हैं। सीएचसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर प्रसव कक्ष और प्रसूता वार्ड स्थित है। जहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ी से होकर जाना होता है। आपात स्थित में मरीज व उनके तीमारदारों को दूसरी मंजिल से नीचे लाने के लिए तात्कालिक कोई व्यवस्था नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि अस्पताल में आग से बचाव के लिए 8 आग के सिलेंडर मौजूद हैं। जो क्रियाशील स्थिति में हैं। इनके इस्तेमाल के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। अस्पताल में आपात स्थिति में आग से बचाव की समुचित व्यवस्था है।