Saturday, June 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों और व्यापारियों के बीच भाजपाइयों ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया

किसानों और व्यापारियों के बीच भाजपाइयों ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा के स्थापना दिवस पर शुरू किए गए गांव/वार्ड चलो कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में किसानों और व्यापारियों के बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी की योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र, राज्य की भाजपा सरकारों ने सभी के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार समाज के हर वर्ग की समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है। 56 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ निर्माण की भी चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ऊंचाहार नगर के कई वार्डों एवम् बाजार में किसान व्यापारियों में भारतीय जनता पार्टी के अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गुड्डन यादव, अरविंद, संजय सोनकर, सौरभ यादव, वाल्मिक, बहादुर मौय, अनिल कुमार, अमरेश यादव आर्य तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।