Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम में अब दो और पार्षदों ने कराया मुंडन

नगर निगम में अब दो और पार्षदों ने कराया मुंडन

निगम अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों ने जताया विरोध
फिरोजाबाद। नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर अब दो और पार्षदों ने नगर निगम में मुंडन कराकर विरोध जताया है। भाजपा की सरकार में भाजपा के ही पार्षद न्याय के लिए भटक रहे हैं। अपनी ही सरकार में विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में शनिवार को वार्ड नंबर 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव और वार्ड नंबर 11 के पार्षद पंकज कुमार नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में ही मुंडन कराकर विरोध जताया। वार्ड 25 के पार्षद का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी पार्षदों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार हावी है। कोई सुनने वाला नहीं है। पार्षद को डराने के लिए दलित समाज के लोगों को सामने खड़ा कर दिया। अधिकारी भ्रष्टाचार करा रहे हैं।