Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में परियोजना प्रमुख ऊंचाहार का समीक्षा दौरा

संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में परियोजना प्रमुख ऊंचाहार का समीक्षा दौरा

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र, रायबरेली का निरीक्षण किया। यह केंद्र 24 जनवरी 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड की कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च के सहयोग से शुरू किया गया था। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक ने स्वर और संकल्प के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक की और बीते तीन महीनों में केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके उपचार से जुड़ी जानकारी डॉक्टरों से प्राप्त की। इस अवसर पर मरीजों ने स्वयं के बनाए हुए ग्रीटिंग कार्ड भी प्रस्तुत किए। यह केंद्र एक ओपीडी और 15-बिस्तरों की सुविधा के साथ संचालित है, जहां नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा, पुनर्वास, काउंसलिंग और थेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
पिछले तीन महीनों में केंद्र ने लगभग 1200 मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया है, जो इसकी व्यापक पहुंच और प्रभावशीलता को दर्शाता है। यह पहल एनटीपीसी की समुदाय के स्वास्थ्य सुधार और रायबरेली जिले में जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।