Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वंदन योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की हुई समीक्षा

वंदन योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की हुई समीक्षा

सीआरएस फंड के अलावा सांसद, विधायक निधि से होगा विकास
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में वन्दन योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2025-26 की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र सिंह व सिरसागंज अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड 2, अधिशासी अभियंता जल निगम व नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत मक्खनपुर के अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा श्री गवां देवी दुर्गा मंदिर और नगर पंचायत मक्खनपुर द्वारा भोलेनाथ मंदिर बिल्टीगढ़ राघोल के धार्मिक क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, विश्राम स्थल, पेयजल की व्यवस्था, लाइटिंग, पेंटिंग आदि कार्य पर्यटन विभाग के समन्वय में से कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के भीतर सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाना है। जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आकर इसके सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व से परिचित हो सके। पर्यटन विभाग के अलावा इन स्थानों के विकास में सीएसआर फंड सांसद एवं विधायक निधि एवं नगर निकाय के बजट से भी इन स्थलों को विकसित किया जाएगा।