Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्यान मंत्री ने पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोमा सिंह को किया सम्मानित

उद्यान मंत्री ने पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोमा सिंह को किया सम्मानित

रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बछरावां निवासी अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी रोमा सिंह से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। रोमा सिंह ने हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय फुल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025’ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। साथ ही उन्होंने बेंचप्रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रोमा की इस उपलब्धि के चलते अब उनका चयन एशियन गेम्स के लिए भी किया गया है। अब तक रोमा सिंह कुल तीन नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी हैं, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। मुलाकात के दौरान उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोमा सिंह के जज्बे और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोमा का खेल के प्रति समर्पण, अटूट परिश्रम और अद्भुत खेल कौशल युवाओं के लिए प्रेरणा है। मंत्री ने रोमा को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।