Wednesday, May 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान प्रदेश अध्यक्ष ने वितरित की पाठ्य सामग्री

सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान प्रदेश अध्यक्ष ने वितरित की पाठ्य सामग्री

कानपुर। सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने निर्धन एवं असहाय बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम वर्ष के अंतिम दिन विद्यालय बंद होने पर आयोजित किया गया, जिसमें फाउंडेशन के संचालक अंकित विश्वकर्मा, सूरज ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं और कठिन परिश्रम से ही वे अपना तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा से ही वे अपने जीवन में कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं और समाज की दिशा बदल सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में स्वागत गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि उनकी शिक्षा में कभी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और किसी भी प्रकार की शिक्षा सामग्री की आवश्यकता होने पर उन्हें सूचित करें, ताकि वह जल्द पूरा किया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।