Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 12 बैंक सखी व समूह सखी को ब्लॉक प्रमुख ने बांटे प्रशस्ति पत्र

12 बैंक सखी व समूह सखी को ब्लॉक प्रमुख ने बांटे प्रशस्ति पत्र

फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड फिरोजाबाद के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुमलता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से हो रहे महिला उत्थान, उनकी सहभागिता और जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एनआरएलएम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रही 12 बैंक सखी और समूह सखी को ब्लॉक प्रमुख और प्रभारी खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रचना दीक्षित, सुधीर कुमार, हाजी मुनीर अहमद, अजयपाल सिंह, गौरव यादव, जितेंद्र गौतम, योगेश उपाध्याय, ज्योत्सना अग्रहरी, सत्या सिंह, बृजेश निषाद, श्यामवीर सिंह यादव और नेत्रपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।