Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामपुर बोधगया बिहार से खाटू श्याम राजस्थान जाने वाले यात्रियों का हुआ स्वागत

रामपुर बोधगया बिहार से खाटू श्याम राजस्थान जाने वाले यात्रियों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा रामपुर बोधगया, बिहार से खाटू श्याम, राजस्थान की 1400 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का कोटला रोड स्थित समिति कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा यात्रियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई। समिति अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने प्रकाश कुमार गुप्ता और यशराज गुप्ता का पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज कुशवाह, जयप्रकाश, अमित गुप्ता, मोनू यादव, अरविंद गौतम, गोपाल बृजवासी, रोहित वर्मा, पंकज राठौर, गोविंद कुशवाह, विपिन लहरी, जितेंद्र सविता, सोनू शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।