Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई

हाथरस। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादे समारोह के दौरान दो पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस वेद प्रकाश ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवाएं दीं, जिसके उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभवों को विस्तार से साझा किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा विभाग को दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को समर्पित किया, जिसके लिए विभाग सदैव उनका ऋणी रहेगा। समारोह में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।