कानपुर। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 क्षेत्र में स्थित नहर छठ पूजा घाट की साफ-सफाई का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के कई पार्षदों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी ने बताया कि महापौर प्रमिला पाण्डेय नगर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वह नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनहित में शुरू किया गया है ताकि क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण मिल सके। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर के तमाम पार्षदों के साथ मिलकर वार्ड 65 में नहर अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान को सफलतापूर्वक चलाया गया। संरक्षक अमित पाण्डेय ने नहर विभाग के अधिकारियों से नहर के किनारे व्यापक अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने जल्द अभियान चलाने की सहमति दी। अभियान के दौरान पार्षदों ने नहर के किनारे जमा कूड़े को एकत्रित कर हटाया। इस अवसर पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा, यश अनुराग शुक्ला, अभिनव शुक्ला, नवीन पंडित, आकर्ष बाजपेयी, शुभम्, नीरज, डॉ. अखिलेश बाजपेयी, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, मनीष मिश्रा, नीरज गुप्ता, सरोज पांडे, विकास बाजपेयी, राजेश शुक्ला, राजू गुप्ता, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna