Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बलदेव नगर पंचायत बनेगी आदर्श नगर पंचायत

बलदेव नगर पंचायत बनेगी आदर्श नगर पंचायत

मथुरा। बलदेव नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बीते दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर में 100 हैंडपंप और दो आरओ सिस्टम लगाए गए हैं। जल निकासी के लिए सीसी नालों और नालियों का निर्माण कराया गया है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डस्टबिन, हाथगाड़ी आदि पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नगरोदय योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपये से श्मशान घाट का निर्माण, 37 लाख रुपये की लागत से क्षीर सागर का विकास और 10 लाख रुपये की लागत से पार्क तथा सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा बलदेव को आदर्श नगर पंचायत घोषित करने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। तीर्थ विकास परिषद की ओर से रीढा और होली वाले मोहल्ले की सड़कों का सीसी निर्माण कार्य कराया गया है। कान्हा गोशाला में भूसे की व्यवस्था के साथ गायों की देखभाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर सभासद सोनू सिकरवार, रमाकांत शर्मा, कन्हैया लाल रावत, श्रीकांत, बलराम शर्मा, रवि पांडेय, विवेक पचौरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।