Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवायोजकों द्वारा 377 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी न देने पर फायर मेन एवं हेल्परों ने जताया रोष

सेवायोजकों द्वारा 377 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी न देने पर फायर मेन एवं हेल्परों ने जताया रोष

फिरोजाबाद। गांधी पार्क में पिंटू हेल्पर की अध्यक्षता में फायर मेन एवं हेल्परों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रमिकों ने 2 मई को हुए समझौते के बावजूद सेवायोजकों द्वारा 377 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी न दिए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि समझौते के अनुसार उन्हें निर्धारित मजदूरी दी जानी थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। बैठक में मजदूरों ने मिलकर सेवायोजकों से तत्काल समझौते का पालन करने की मांग की। इस बैठक में राजपाल, नक्षत्र, सौदान सिंह, जगदीश, विनोद कुमार, नरेश कुमार, राजू, कम्बोद सिंह, बालकिशन, सर्वेश, अरविन्द, विमलेश, बबलू, सुनील, उमेश, अवधेश, राममोहन, हरेंद्र कुमार, सुलेमान, सौरभ, भूरी सिंह, देशराज, डम्मर सिंह, गोविंद, सनी, भानु, इंद्रपाल, भजवीर, श्याम बाबू, शिवशंकर, शिवम, रमेश, श्यामवीर, चैबसिंह, मंगल, गुड्डू, सुभाष, रोशनलाल, अवधेश आनंद, देवेश, योगेश, मनोज, वीरेंद्र, रामदास मानव और हाकिम सिंह निमोरिया सहित दर्जनों फायर मेन एवं हेल्पर उपस्थित रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि शीघ्र ही मजदूरी भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।