फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा जनपद के टॉपर छात्र-छात्राओं को फिरोजाबाद क्लब में प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड तथा आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, रंजन गुरु दत्त सिंह और एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद द्वारा प्रशस्त्री पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक मनीष असीजा ने इस अवसर पर कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। महापौर कामिनी राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और जनपद को गौरवान्वित करें। पूजा ग्रुप के राजीव अग्रवाल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करना उनका उत्साहवर्धन करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में आपमें से कोई आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनेगा। कार्यक्रम में दीपक जैन, दीपक शर्मा, सुशील यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, दीनानाथ गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक कुशाल गुप्ता, अध्यक्ष शरद मित्तल और सचिव असलम भोला ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
Jansaamna