रायबरेली। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था द्वारा सदर विधायक अदिति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सैनिकों के सम्मान एवं मनोबलवर्धन हेतु किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए दिया गया। गौरतलब है कि सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में 25 मई 2025 को सदर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। आज राही ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक अदिति सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिकों के साथ जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इसे एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक अवसर बना दिया। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, रायबरेली ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के सम्मान और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। समारोह में मुख्य रूप से दल बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमरेश त्रिपाठी, राम प्रताप शुक्ला, राजाराम यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, जितेन्द्र जायसवाल, राज कुमार वर्मा, सुन्दर लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह तथा सभासद एस. पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने सदर विधायक अदिति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया
Jansaamna