Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के द्वारा लंगर आयोजित

श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के द्वारा लंगर आयोजित

कानपुर नगर। श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के द्वारा बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा में लंगर हेतु खाद्य सामग्री की गाड़ियां 8 जून को रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए हरि शंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मण्डल अध्यक्ष सचिन दुआ भगत जी ने बताया कि संस्था के द्वारा एक माह से प्रतिदिन गोविन्द नगर स्थित सेंटर पर अनवरत लंगर आयोजित हो रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद को ग्रहण कर रहे हैं। मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि जो भक्त पवित्र यात्रा में अपना सहयोग करना चाहते हैं उनका श्री अमरनाथ सेवा मण्डल स्वागत करती है। आज हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महादेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हर हर महादेव के जयकारों के साथ लंगर ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से हरि शंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मण्डल अध्यक्ष सचिन दुआ भगत, महामंत्री विपुल साहा, राजेश भल्ला, सेवा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, संजय सर्राफ, राजेंद्र जैन, राजकुमार चोपड़ा, नरेश तुलसानी, राजीव पाण्डेय, सुमित कपूर, करन भारद्वाज, आदित्य त्रिपाठी, विनोद कनौजिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।