Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीषण अग्निकांड के बाद फैक्ट्री का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

भीषण अग्निकांड के बाद फैक्ट्री का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

हाथरस। शहर के तरफरा रोड स्थित पेपर कप फैक्ट्री में कल हुए भीषण अग्निकांड के बाद सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर आज फैक्ट्री पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पीड़ित व्यापारी से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जाना। शहर के तरफरा रोड स्थित श्री बांके बिहारी वार्ष्णेय की ओम पेपर इंडस्ट्रीज डिस्पोजल फैक्ट्री में कल लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ था। सूचना मिलने पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, विष्णु बघेल, रजत अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।