हाथरस। यज्ञ और युद्ध से राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा होती है। धर्म की रक्षा के लिए समय आने पर शस्त्र उठाना पड़ता है। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए। उनका राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिससे एक संप्रभु और शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य की नींव रखी गई। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग कार्यकारिणी सदस्य इंद्रहास चौहान ने बागला इंटर कॉलेज में आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता इंद्रहास चौहान ने उपस्थित स्वयंसेवकों को हिन्दू साम्राज्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए गौरव का प्रतीक है। इसी दिन हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना हुई थी और छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक संपन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुद्ध सात्विक प्रेम को अपने कार्य का आधार मानते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संघ वर्ष में छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जिनमें हिन्दू साम्राज्य दिवस एक प्रमुख उत्सव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रशांत अग्रवाल ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। इस अवसर पर विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, सह नगर संघचालक धर्मेंद्र सिंह, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, मिलन प्रमुख प्रतीक, सह सेवा प्रमुख राजू, नगर सह धर्म जागरण प्रमुख शुभम एलानी, नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर, अखिल पचौरी, जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर, सुनीत आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, प्रवीण वार्ष्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, रामहरि चाहर, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, दीपक पवार, राजू राना, महेश दीक्षित, अमन बंसल, योगेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।