Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्यार्थियों ने योग विषय पर बनाए जागरूकता पोस्टर

विद्यार्थियों ने योग विषय पर बनाए जागरूकता पोस्टर

सिरसागंज। विज्ञान भारती ब्रज प्रांत की फिरोजाबाद जिला शाखा के तत्वावधान में चल रहे निःशुल्क विज्ञान कैंप के 22वें दिवस पर विद्यार्थियों ने योग विषय पर जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित किए। यह आयोजन 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विज्ञान भारती कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टरों के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित किया। पोस्टर प्रदर्शन में रोहित कुमार, रितिक कुमार, हर्ष कुमार, ईशू कुमार, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, दीक्षा और भावना ने सहभागिता दिखाई। सभी विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और जागरूकता के माध्यम से योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अश्वनी कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।