Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महानगर के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

भाजपा महानगर के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अटल पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य वीरेश कुमार यादव ने सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। साथ ही योग से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि आज की जीवनशैली में व्यस्तता के कारण अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाता, जिसके कारण वह कई प्रकार के रोगों से घिर जाता है। रोगों से बचाव के लिए हम सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए। सभी को योग को प्रतिदिन अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जो व्यक्ति नियमित योग अभ्यास करता है वह हमेशा तंदुरुस्त रहता है। योग से सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। महानगर कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि भाजपा महानगर द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में योग दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। हमको केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज योग करना चाहिए।
योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सोनू सिंह, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, आनंद अग्रवाल, विष्णु सक्सैना, डॉ. मधुरिमा गुप्ता, रामनरेश कटारा, राजकुमार छब्बर, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, डॉ. एसपी लहरी, शिवमोहन श्रुति, राजेंद्र बोहरे, गौतम कुशवाहा, प्राचीर सेठ, सत्यवीर गुर्जर, आशीष यादव, राम लड़ेंती लकी, मनोज ताऊ, यतेंद्र चक पिंकी, भगवान सिंह झा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, संजय विद्योलिया, अशोक राठौड़, विष्णु गुप्ता, ध्रव गुप्ता, अमन यादव, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।