Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान समाधान दिवस में कृषकों को योजनाओं की दी जानकारी

किसान समाधान दिवस में कृषकों को योजनाओं की दी जानकारी

फिरोजाबाद। किसान समाधान दिवस में जिले के कृषकों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। विकास भवन सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व एवं राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध धान, तिल, संकर मक्का, संकर बाजरा, मूंग एवं उर्द के बीजों तथा जिप्सम की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने कृषकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा पालतू पशुओं को गला घोंटू, खुरपका और मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी। सहायक उद्यान निरीक्षक बृजेश कुमार ने कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सहायक लघु सिंचाई अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि किसानों के लिए विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ-टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सुभाष चंद्र शर्मा ने किसानों को फसल उत्पादन में नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी (चतुर्थ) शैलेन्द्र कुमार ने भी किसानों को विभागीय योजनाओं और लाभों की जानकारी प्रदान की।