Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई व फल

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई व फल

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मंदिर में फलों का भोग लगाकर की गई, जहां ईश्वर से राहुल गांधी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद ठेले वालों, रेडी वालों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरित किए गए। संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता विरले ही होते हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक की ऐतिहासिक पदयात्रा ने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया है, जिसकी सराहना देश और विदेश में हो रही है। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता ही देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जा सकते हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारखी धीरेंद्र सिंह जुरैल, खजांची दिवाकर, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, सलमान, चंद्र प्रकाश यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।