हाथरस। नगर भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर संजय सक्सेना के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना, नगर महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन पंडित, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व नगर मंत्री एवं विस्तारक अंकित गौड़, विशेष कुमार कर्दम, विष्णु चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansaamna