मथुरा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान जुलाई 2025 (1 से 31 जुलाई) एवं डायरिया रोको अभियान 2025 के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय पुरुष/महिला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक, डीएमसी यूनिसेफ, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ, जिला उद्यान अधिकारी, नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी एवं मलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सहयोगी विभागों को निर्देशित किया कि वे समयसीमा के अनुसार ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण कराएं। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लॉक और जनपद स्तरीय माइक्रोप्लान तैयार कर 27 जून 2025 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने पिछले तीन वर्षों के हाई रिस्क क्षेत्रों (वैक्टर जनित रोग) की सूची के आधार पर सभी गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान मॉनिटरिंग संस्थाएं यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ को दैनिक एवं साप्ताहिक फीडबैक साझा करने के लिए कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) को भी निर्देशित किया कि वे समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान और डायरिया रोको अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें।
Home » मुख्य समाचार » संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं डायरिया रोको अभियान हेतु अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन
Jansaamna