कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए एक मिसाल पेश की। उन्होंने यशोदा नगर स्थित साईं सेवा घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें खाद्य सामग्री, उपहार तथा भोजन आदि वितरित किए। इस अवसर पर मनोज भदौरिया ने कहा कि वह चाहें तो अपना जन्मदिन मित्रों संग पार्टी कर भी मना सकते थे, लेकिन उन्होंने यह दिन उन बुजुर्गों के साथ बिताना बेहतर समझा, जो आज वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन और अन्य शुभ कार्यों को भी वृद्धाश्रम, अनाथालय जैसी जगहों पर मनाएं, जिससे युवा पीढ़ी सेवा और समर्पण की राह पर आगे बढ़ सके। वृद्धाश्रम कार्यक्रम के उपरांत शकुंतला लॉन गेस्ट हाउस में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मनोज भदौरिया का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक सुशील सिंह परिहार, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत, मनोज आनंद, गोल्डन बाबा, जितेंद्र चंदेल, रघुनंदन सिंह भदौरिया, मनोज तोमर, अवनीश भदौरिया, नवरंग सिंह सेंगर, रमेश राजावत, अवधेश राजावत, एड. पंकज राजावत, आकाश भदौरिया, अरविंद राजावत, नितिन चतुर्वेदी, प्रियांशु ठाकुर सहित साईं सेवा घर वृद्धाश्रम के संचालक अरविंद अवस्थी एवं प्रबंधक नीलेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
Jansaamna