Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस

सलोन, रायबरेली। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभापति मृत्युंजय सिंह, प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह और प्रधानाचार्य अमित भारती ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों – मो. इस्माईल, डॉ. साधना शर्मा, अखिलेश सिंह, तलत जहां, राज किशोर, ओझा जी, मनो विश्राम, प्रधान लिपिक हरिहर प्रसाद पांडे और सुरेश बहादुर सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार के सदस्य राम निहोर, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, मिथिलेश वर्मा, विनोद त्रिपाठी, आनंद जी, मुकुंद जी, दया शंकर उपाध्याय, इमरान जी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियों के संकल्प के साथ हुआ।