सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे, जीवन भर साथ निभाने का किया वादा
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक ही छत के नीचे सैकड़ों वर-वधुओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट कर ससम्मान विदा किया गया। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित एडंवास वाटिका में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने का वचन लिया। इसके अलावा दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समिति के डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि भड़रिया नवमी के पावन अवसर पर कुल 62 जोड़ियों का विवाह करवाया गया। इस अवसर पर राजीव कुशवाह, यशवर्धन कुशवाह, जितेंद्र शाक्य, मुन्नालाल झा, अनुराग बघेल, राहुल सविता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा राधाकृष्णा गार्डन में 42 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समिति के संस्थापक और अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने जानकारी दी कि सभी जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कुशवाह (चेयरमैन एत्मादपुर), संरक्षक डूमर सिंह कुशवाह, प्रबंधक मनोज कुशवाह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाह, सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुशवाह, डॉ. रामू सिंह राठौर, करन राठौर, अरविंद गौतम, अभिषेक कुशवाह, अमित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति द्वारा बलवंत सिंह सेवा सदन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की देखरेख में आयोजित इस समारोह में डॉ. सोनम सेठ, स्वतंत्र गुप्ता, मुन्नालाल गोला, अशोक प्रजापति, यादराम गोला, भानु उपाध्याय, रमाशंकर दादा, रामू गोला, महेश गोला आदि उपस्थित रहे। काशीराम जनकल्याण समिति ने सूरत राम सागर गार्डन में 16 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। इस आयोजन में समिति अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, हदेश कुमार, रामवीर सिंह तारबाबू, सूरज सिंह राही, पुकार सिंह, राम रतन सिंह, हितेश कुमार, वीरेंद्र सुमन, अजीत, विनय कुमार सविता, रघुराज सिंह सविता, नवीन कुमार और संदीप कुमार राजोरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोहों ने सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना को नई ऊंचाइयां दीं और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह आयोजन किसी वरदान से कम नहीं रहा।
Jansaamna