Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से लेबर कॉलोनी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से लेबर कॉलोनी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग

फिरोजाबाद। श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर, लेबर कॉलोनी, फिरोजाबाद के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गौतम पल्ली स्थित मंत्री कार्यालय में मुलाकात की और मंदिर की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए उसके पुनर्निर्माण की मांग रखी। मंत्री जयवीर सिंह ने समिति को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर का स्थल निरीक्षण कर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। भेंट करने वाले प्रतिनिधियों में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, हिंदू जागरण मंच की सह-संयोजक मधुरिमा वशिष्ठ और लक्ष्मी कांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। समिति ने मंदिर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए सरकार से उसके संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।