ऊंचाहार, रायबरेली। विधानसभा ऊँचाहार के जगतपुर क्षेत्र के पूरे सेमान सिंह निवासी लाला कुमार सविता के पुत्र शिवा की मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदाई संस्था आईटीडी की लापरवाही से युवक की मौत हुई है, इसके बावजूद आईटीडी कम्पनी के अधिकारी मृतक के परिजनों से दूरी बना रहे थे और घटना के दो दिन बाद तक मृतक के परिवार की कोई मदद नहीं की थी। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तुरंत पीड़ित परिवार की ओर मदद का हांथ बढ़ाया।
परिजनों से घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद भी आईटीडी कम्पनी से लगातार 2 दिन तक इस विषय में वार्ता चल रही थी, उसके बाद जिलापंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह के साथ मिलकर यूपीडा और आईटीडी के उच्चाधिकारी से वार्ता की, तब जा कर आईटीडी के अधिकारी मृतक के परिजनो की मदद को राजी हुए और उसके बाद आईटीडी कम्पनी के सेफ्टी विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के साथ मृतक के घर पहुंचकर मृतक की मां को एक लाख रुपए नगद की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशु सिंह, बाबेंद्रे तिवारी, हरी सेठ, शिवनाथ अग्रहरि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » आईटीडी कम्पनी की लापरवाही से युवक की हुई मौत, कांग्रेसियों ने मृतक परिवार को दिलाई सहायता राशि
Jansaamna