Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पौधों को अपने बच्चों की तरह सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए: बबीता चैहान

पौधों को अपने बच्चों की तरह सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए: बबीता चैहान

फिरोजाबाद। एक पेड़ मां के नाम आदर्श वाक्य के साथ वृक्षारोपण का महा अभियान जनपद में 41 लाख पौधों का रोपण कर मनाया गया। 16 लाख वन विभाग, 25 लाख पौधे अन्य विभाग द्वारा रोपित किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण के महाअभियान की शुरुआत जनपद के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण भवन दबरई में पौधारोपण कर किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रूपसपुर में पुनरोद्धार किए गए सिरसा नदी के तटबंधों पर 2200 पेड़ लगाए गए। नोडल अधिकारी ने रपड़ी पर्यटन केंद्र, मटसेना में किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य को देखा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चैहान ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि इस अभियान को हमे जन समुदाय से जोड़ना है। आज लगाए गए पौधों को अपने बच्चों की तरह सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। जिससे आने वाली पीडिया स्वस्थ जीवन जी सके। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आशीष मित्तल के नेतृत्व में परशुराम पार्क सुहाग नगर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, स्कूली बच्चों एवं बन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।