Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश यादव लल्ला ने समिति की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार हरेन्द्र यादव को महामंत्री और पंकज यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेंद्र यादव, हरी कृपा, डॉ. तेजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, राहुल यादव एडवोकेट, कृष्णकांत यादव और राजेंद्र यादव को सौंपी गई है। सचिव पद पर धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, प्रशांत यादव और वीकेश यादव को नियुक्त किया गया है। संरक्षक मंडल में श्याम सिंह यादव, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, बृजेश यादव, सुभाष यादव, भूरी सिंह यादव, एमएस रामवीर सिंह यादव, छोटे सिंह यादव, रामनाथ यादव, अनवर सिंह यादव और अतुल यादव को शामिल किया गया है। समिति अध्यक्ष राजेश यादव लल्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित करने का कार्य करेंगे।