Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हाथरस में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जूनियर आयु वर्ग के बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया और खिलाड़ियों को खेल भावना व आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 87 और बालिका वर्ग से 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 12-12 इवेंट्स आयोजित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद्र रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अंसार हुसैन, सुजी यादव और वर्षा रानी ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विवेक गुप्ता, रोहित पोनिया, बॉबी सिंह, पूजा राणा, स्मृता, देशदीपक यादव और मनोज राणा का विशेष योगदान रहा। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेम, 200 मीटर में प्रिंस चौधरी, 800 मीटर में गौरव और 3000 मीटर में सौरभ सिंह विजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर में निर्मत, 200 मीटर में डॉली धनगर, 1500 मीटर में अंजली और 3000 मीटर में आरोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।