फिरोजाबाद। नवजीवन सोसायटी द्वारा गुरुवार को ग्लोबल चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर में युवाओं ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे अब हर चार महीने में नियमित रूप से रक्तदान करेंगे ताकि थैलेसीमिया पीड़ितों और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही। इस दौरान संरक्षक रामनिवास वर्मा, निहारिका सिंह, संस्था अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, सचिन, रोहित कुमार, मीडिया प्रभारी राशनकांत राठौर के साथ-साथ मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, देवीचरण, विनय कुमार, विवेक कुमार, श्रीनिवास, जय सिंह, रामकुमार, संदीप गुप्ता, अमित वर्मा, पूनम निषाद, अनिल कुमार, राहुल वर्मा, चंदन कुमार, गौरव कुमार, राहुल, शुभ गुप्ता, शशांक, बंटू और धर्मेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे। सोसायटी के इस प्रयास को शहरवासियों द्वारा सराहा गया और युवाओं की इस पहल को समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया गया।
Jansaamna