फिरोजाबाद। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विकास भवन मुख्यालय पर वृक्षारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने न केवल शहीदों को स्मरण किया, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी नई ऊर्जा दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि शहादत दिवस मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना है। अटेवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कृष्णज ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेवा के शौर्य, पराक्रम, साहस और वीरता का प्रतीक है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत आज ही के दिन दुश्मन को खदेड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया था। यह दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा और हमेशा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना रहेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी—सहदेव सिंह चौहान, प्रमोद शर्मा, जगबीर सिंह, योगेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शाक्य, मुलायम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, संदीप दीक्षित, दलबीर सिंह, सर्वेश कुमार यादव, विवेक मिश्रा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, रामनरेश, हरिशंकर, सूरजपाल, जयचंद्रा, चंदन यादव और यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वृक्षारोपण के इस आयोजन ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि शहीदों की स्मृति में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने वृक्षारोपण कर मनाई कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ
Jansaamna