Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कारगिल विजय दिवस पर शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों का सम्मान, भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी

कारगिल विजय दिवस पर शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों का सम्मान, भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने की, वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों को सम्मानित कर की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। 1999 में दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सैनिकों ने परास्त कर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह ऐतिहासिक विजय ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत 26 जुलाई को प्राप्त हुई, जिसे हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी। सैनिकों ने बहादुरी से लड़ते हुए देश की रक्षा की और दुश्मन को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 527 सैनिक शहीद हुए और 1200 से अधिक घायल हुए, जिनका बलिदान राष्ट्र सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर आनंद अग्रवाल, रामरेश कटारा, अश्वनी भारद्वाज, श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, हरिओम वर्मा पार्षद, नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर, प्रमोद राजोरिया, प्रमोद बघेल, नमन बंसल, राजकुमार, केके गांधी, रामलढेती लकी, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, गौतम कुशवाहा, डॉ. एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल सहित कई पूर्व सैनिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने वीर शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का कार्य किया।