Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीदों के बलिदानों का ऋण तो चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन प्रयास अवश्य करना चाहिए – डॉ. संजीव आहूजा

शहीदों के बलिदानों का ऋण तो चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन प्रयास अवश्य करना चाहिए – डॉ. संजीव आहूजा

शिकोहाबाद। नगर की यंग स्कॉलर्स एकेडमी में शनिवार को कारगिल विजय दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव आहूजा, प्रधानाचार्य संदीप कुमार, कृपाशंकर शर्मा और रेखा तेंगुरिया ने संयुक्त रूप से शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट मनोज इंदोलिया ने कारगिल विजय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारतीय सेना के साहसपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 1999 में भारतीय जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को परास्त कर विजय प्राप्त की थी। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई सलामी ने माहौल को और भी गर्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक डॉ. संजीव आहूजा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “उनके बलिदानों का ऋण तो हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को जीवित रखें।” कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज इंदोलिया द्वारा किया गया और इसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।