Wednesday, August 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत

खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत

अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना राजपुर क्षेत्र के बिजहरा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी रमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद सीमा देवी चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. हरदीप ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की मां सुनीता ने महिला की मौत को संदिग्ध बताया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।