श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की ओर से चित्रकूट, मसानी पर 44वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 417 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार और सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेवनंद जी महाराज, डॉ. देवेंद्र शर्मा, शोभाराम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा ‘मुन्ना भैया’, अनिल कौशिक, रोहित सर्राफ, घनश्याम हरियाणा, चेतन स्वरूप पाराशर, पंकज शर्मा एडवोकेट, सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, डॉ. जमुना शर्मा, विनीत शर्मा, शशि शर्मा, विजय रिड़वा, पीपी शर्मा एवं मुकुट मणि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम संचालिका शशि शर्मा एवं कीर्ति शर्मा के निर्देशन में मां शारदे की वंदना, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शशांक पाठक एवं सहयोगियों ने स्वस्ति वाचन किया। संस्था की ओर से वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा दिवाकर आचार्य ने प्रस्तुत की। सम्मान समारोह में हाईस्कूल की मेधावी रिया शर्मा और तन्मय शर्मा को दो डेस्कटॉप कंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट की भूमि उपाध्याय और शिवांगी शर्मा को शांति देवी मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से लैपटॉप प्रदान किए गए। इसके अलावा पारुल शर्मा, मधु शर्मा, राधिका जोशी, सुहानी शर्मा, जया पांडे, अंशुल भार्गव, लव शर्मा, तरुण झा, सार्थक उपाध्याय, साक्षी शर्मा, दीक्षा शर्मा और माही पाठक सहित 13 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। अन्य सभी छात्र-छात्राओं को उपहार, सम्मान पत्र, मेडल, पटका, अगरबत्ती, मिठाई, स्मारक पत्रिका और पंचांग देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों ने लॉटरी में भी भाग लिया, जिसमें रिचा शर्मा को लॉटरी के माध्यम से स्मार्टफोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेवनंद जी महाराज ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें देश की धरोहर बताया। पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बच्चों से मोबाइल का उपयोग मुख्य रूप से पढ़ाई के लिए करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मन विचलित हो तो कुछ समय भजन और सकारात्मक गतिविधियों में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विप्र समाज के बच्चे देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं, यह प्रसन्नता की बात है।
डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्या ही ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। छात्र जितनी मेहनत करेंगे, उसका लाभ उन्हें ही मिलेगा। संस्था के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि वे इसी प्रकार संस्था का सहयोग करते रहें, ताकि अच्छे अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा सके।
कार्यक्रम की व्यवस्था में मुरलीधर शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, हीरालाल मैथिल, राकेश गौड़, सुरेंद्र मुकुट वाले, श्यामा चरण गोस्वामी, ललित गोस्वामी, नीतू सिंह, प्रधानाचार्य पन्नालाल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, माधुरी शर्मा, रुचि द्विवेदी, ममता भारद्वाज, विवेक उपाध्याय, पंकज शर्मा, महेंद्र दत्ताचार्य, राजकुमार गौतम, कन्हैया लाल शर्मा, भगवान साहू, अनुराग पाठक, एसकेएस ग्रुप के प्रतिनिधि विपिन, कृष्ण मुरारी दीक्षित, उषा गोस्वामी आदि का प्रमुख योगदान रहा।
Jansaamna